पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों की चर्चा, मुख्यमंत्रियों ने की लॉकडाउन बढ़ाने की मांग

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम राज्यों के मुख्यमंत्रियों से राज्यों की स्थितियों को लेकर चर्चा की। बैठक की शुरूआत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेजेंटेशन दिया इसके बाद चर्चा की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्रियों के संग बैठक में पीएम मोदी ने कारोना वायरस के मौजूदा हालात को लेकर चर्चा की और कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्यों के सीएम से सुझाव भी मांगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा के वे सभी के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।
30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की मांग- मुख्यमंत्री केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की मांग की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए। राज्य अपने स्तर पर फैसला करेंगे तो उतना असर नहीं होगा। वहीं किसी तरह की ढील दी जाए तो किसी भी सूरत में ट्रांसपोर्ट नहीं खुलना चाहिए, ना रेल, ना सड़क और ना ही एयर ट्रांसपोर्ट। दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही।
राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा लोकडाउन बढ़ाया जाए
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने-अपने राज्यों में लॉकडाउन की अवधि पहले ही बढ़ाने की घोषणा कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में लॉकडाउन को बढ़ाने या खत्म करने को लेकर पीएम मोदी फैसला ले सकते है हालांकि ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा कि लोकडाउन को बढ़ाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *