कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बनाया फुलफेस ट्रांसपेरेंट मास्क

ग्वालियर. ट्रांसपेरेंट फाइल कवर और हेयर बैण्ड को एक साथ मिलाकर एक शानदार मास्क बना दिया। यह मौका था राजमाता चौराहा पर जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा दिन रात चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों को मास्क, सैनिटाइज और जूस वितरण करने का ऐसे में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बताया कि मास्क मैंने स्वयं तैयार किया था। कुलपति ने मौके पर कहा ऐसा मास्क मैं आप लोगों को भी बना कर देती हूं।

कुलपति ने सभी की तारीफ की 

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ग्वालियर ज़िले के समस्त नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्य पर अपनी जान की परवाह किए बिना 24 घंटे मुस्तैद हैं । उनके योगदान एवं समर्पण को आज जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संगीता शुक्ला द्वारा सराहाया गया एवं उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गयी ।
इस मौके पर एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर, प्रो. केशवसिंह गुर्जर, प्रो. शांतिदेव सिसोदिया, प्रो. अविनाश तिवारी, टीआई विश्वविद्यालय रामनरेश  यादव और सिटीसेंटर चौराहो पर तैनात सब इंस्पेक्टर स्मृतिसिंह और पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *