ग्वालियर-चंबल में 93 की रिपोर्ट निगेटिव, मुरैना-श्योपुर में एक-एक और पॉजिटिव

ग्वालियर. मुरैना और श्योपुर में शुक्रवार को एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मुरैना में दुबई से आए युवक के भतीजे में कोरोना पाया गया है वहीं श्योपुर में झोलाछाप डॉ. के साथ रहने वाली गर्भवती बेटी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। अब ग्वालियर चंबल अंचल में कोरोना पीडि़तों की संख्या 24 हो गई है। मुरैना के 14, ग्वालियर के 4 और शिवपुरी-श्योपुर के 2-2 लोग शामिल है। इनमें तीन लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है।
93 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई
इसके अलावा ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी के 93 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई जिसमें सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें ग्वालियर के 54, दतिया के 18 और शिवपुरी के 21 मरीजों के सैंपल शामिल है। शिवपुरी में भर्ती कोरोना दूसरे पॉजिटिव मरीज की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। पहले ही यहां पर भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *