भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई लॉन्चिंग पैड तबाह किए

नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना वायरस फैल रहा है लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। केरन सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने पाकस्तिानी सेना के तोपखाने, आतंकवादियों के लॉन्चपैड समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है।
भारतीय सेना ने कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी तोपखाने का इस्तेमाल करते हुए लाइन ऑफ कंट्रोल के पास मौजूद कई लॉन्चिंग पैड तबाह कर दिए। इसी इलाके में पिछले रविवार को पाकिस्तानी आतंकवादियों की भारतीय सेना के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए थे वहीं भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्सेस के 5 जवान भी शहीद हुए थे। सेना ने बताया कि सुबह पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और सीमा पार से भारी गोलाबारी शुरू की जिसके बाद भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।  भारतीय सेना 105 मिमी की फील्ड गन के अलावा 155 मिमी की बोफोर्स तोपों से एलओसी के पास बने पाकिस्तानी सेना के तोपखाने और उसके पास मौजूद आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड पर भारी गोलाबारी जो दिन में भी जारी रही। लॉन्च पैड के अलावा गोला-बारूद के भंडारों को भी अचूक गोलाबारी से बर्बाद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *