स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का अपमान, आगर में तिरंगे से ऊंचा बीजेपी का झंडा लगाया, कांग्रेस ने कहा यह राष्ट्रदोह, मंत्री की गाड़ी पर लटका उल्टा तिरंगा

आगर. देशभर में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया भारत माता के जयकारों के बीच जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया लेकिन आगर में जिला भाजपा कार्यालय पर लहराए तिरंगे पर विवाद हो गया। यहां तिरंगा से ऊंचा भाजपा का झंडा लगा था। इसे कांग्रेस ने राष्ट्रदोह बताया है वहीं, राजगढ़ में भी परेड में शामिल गाड़ी पर झंडा उल्टा नजर आया। इसी गाड़ी में सवार होकर प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी ली।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आगर में भाजपा के जिला मुख्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया। भवन पर जब ऊपर नजर गई, तो यहां तिरंगे से ऊंचा भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहरा रहा था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं से पूछा गया, तो उनका कहना था कि पार्टी का झंडा भवन पर पहले से ही लगा हुआ था।

विधायक बोले यह राष्ट्रद्रोह
आगर से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने कहा, कुछ ही दिन पहले आगर में भाजपा नेता ने भारत माता का फोटो फाड़कर अपमान किया था। आज फिर भाजपा द्वारा राष्ट्रध्वज से ऊपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर राष्ट्र विरोधी कार्य किया है। झूठी राष्ट्र प्रेम की बातें करने वाले ढोंगी नेता लगातार भारत माता का अपमान कर रहे हैं। आगर की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *