ग्वालियर में पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान एक सैकड़ा लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की

ग्वालियर. ग्वालियर में अब पुलिस लॉकडाउन तोड़कर तफरी करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है और जो भी शहर की सड़कों पर बगैर कारण के बाहर आ रहे है पुलिस उनसे कड़ाई से निपट रही है। पिछले दो दिन में ही पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों से 4 लाख 97 हजार 250 रुपए वसूले है और 1613 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
एक सैकड़ा लोगों के खिलाफ कार्रवाई
वहीं शुक्रवार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक करीब एक सैकड़ा लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए शहर और देहात में लॉकडाउन चल रहा है और जरूरी वस्तुओं के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को लॉकडाउन से छूट दी गई है। लॉकडाउन में लोग नियमें को तोड़कर शहर की सड़कों पर बगैर कारण अपने वाहन दौड़ा रहे है कई बार की समझाइश के बाद भी जब वाहन चालक सुधरने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने इन पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को इन वाहन चालकों के खिलाफ कड़ाई करने के निर्देश दिए। कप्तान के निर्देश के दिए कार्रवाई के लिए उतरी पुलिस टीम ने दो दिन में 1613 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और उनसे जुर्माने में 4 लाख 97 हजार 250 रुपए वसूले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *