विश्व होम्योपैथिक दिवस पर डॉ. राजेश गुप्ता ने ऑनलाईन सेमीनार में कोरोना वायरस पर मरीजों को दिया परामर्श

ग्वालियर एशियन होम्योपैथिक मेडिकल लीग द्वारा ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार को एशियन होम्योपैथिक मेडिकल लीग के अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता ने संबोधित किया इस अवसर पर उन्होंने बताया की होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें रोगी का इलाज संपूर्ण लक्षणों के आधार पर किया जाता है और यह औषधि रोगी को उस की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। इस वजह से उस रोगी का शरीर बीमारी से लड़ने में सक्षम हो जाता है और वह किसी भी बड़ी से बड़ी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है एवं उन्होंने बताया आज हमारा संपूर्ण विश्व कोरोना जैसी बहुत बड़ी महामारी से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में होम्योपैथी में इस प्रकार की बीमारी से बचने के लिए आर्सेनिक एल्बम 30 नामक दवा भी रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी।
बार बार साबुन से हाथ धोने अथवा सैनिटाइज करें
डॉ राजेश गुप्ता ने बताया इस बीमारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना बहुत जरूरी है एवं घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग जरूर करें और यदि कहीं बाहर से भूल कर आए हैं तो बार बार साबुन से हाथ धोने अथवा सैनिटाइज करें खांसी अथवा छींक अथवा बुखार जैसे लक्षण आने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। यदि आपकी कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री है तो उसे डॉक्टर को जरूर बताएं और यदि किसी भी व्यक्ति में इस प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं ।
गर्म, पानी, तुलसी एवं काली मिर्च का सेवन करें
साथ ही गर्म, पानी, तुलसी एवं काली मिर्च का सेवन करें।इसके साथ.साथ कोरोना से संबंधित कुछ भ्रांतियां एवं तथ्य पर भी प्रकाश डाला इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर सपना गुप्ता एवं डॉ विनय गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *