ग्वालियर में 4 पॉजिटिव आए लोगों के घरों के आसपास के 89 के लिए सैंपल

ग्वालियर. एक ही दिन में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है इसको देखते हुए इन चारों ही स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर मरीजों के संपर्क में आए लोगों को तलाश कर उनके तत्काल सैंपल लिए और आइसोलेशन में भर्ती कराया जिससे यह संक्रमण और लोगों में नहीं फेल सके।
जौहरा के घर से 19 सैंपल लिए
सत्यदेव नगर में रहने वाली जौहरा खान के घर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 19 सैंपल लिए है इसमें जौहरा की नवजात 5 महीने की बच्ची के साथ दूसरी बच्ची, पति और सास के साथ उस मकान में रहने वाले मकान मालिक और उसमें अन्य किरायेदारों के सभी के सैंपल लिए गए है और सभी 19 सैंपल लेने के बाद उस मकान को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। उस क्षेत्र में विशेष नजर रखी जा रही है।
सिंधिया पहाड़ के रहने वाले 29 लोगों के सैंपल लेकर श्याम बाटिका भेजा
नाका चंद्रवदनी स्थित सिंधिया पहाड़ पर रहने वाले अजय जाटव पिछले कई दिनों से साड़ा स्थित रामक्रष्ण नर्सिंग कॉलेज में क्वारेंटाइन में था इसके साथा लगभग 29 अन्य लोगों को बीती रात को ही जेएएच में कोरोना का सैंपल लिए गए इसके बाद इन सभी को हजीरा स्थित श्याम बाटिका में भेजा गया है। इन सभी को श्याम बाटिका में अलग-अलग कमरे देकर क्वारेंटाइन कराया गया है।
बबीता के परिवार के 6 लोगों आइसोलेशन में भेजा
ढोलीबुआ का पुल स्थित कुआं बाड़ा में रहने वाली बबीता के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य व प्रशासन ने उनके परिवार व अन्य 6 लोगों को आइसोलेशन में भेजा है।
नर्स के संपर्क में आए 35 लोगों के सैंपल लिए
इंदौर से आई पॉजिटिव नर्स लता के संपर्क में आए ट्रॉमा सेंटर के लोगों की जांच की गई। इसमें उनका संपर्क में आए ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी और अन्य स्टाफ शामिल है। ऐसे लगभग 35 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए है। वहीं कुछ अन्य लोगों की लिस्ट तैयारी हो रही है। उस मकान को आइसोलेशन कर दिया गया है। इस मकान में दो अन्य लोग रहते है इनके सैंपल भी लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *