ओडिशा में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकड़ाउन- नवीन पटनायक

भुवनेश्वर. देशभर में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन का आज 16वां दिन है हालांकि जितनी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे है उन्हें देखते हुए 15 अप्रैल से लॉकडाउन खुल जाएगा ये कहना काफी मुश्किल है लेकिन अब खबर मिली है कि ओडिशा में लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया है।
पीएम मोदी पहले ही साफ कर चुके है कि देशभर में एक साथ लॉकडाउन नहीं खोला जा सकता है। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरूवार को कहा कि लॉकडाउन की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। 17 जून तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे और उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में 1 लाख लोगों पर रैपिड कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को बंद के दौरान पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि 3 महीने के लिए खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को भोजन प्रदान किया जाएगा। सीएम ने बताया कि 15 अप्रैल से ओडिशा के सभी जिलों में 6000 हजार आइसोलेटेड बेड सक्रिय होंगे साथ ही राज्य रोजाना 1000 कोरोना मरीजों का टेस्ट करने में सक्षम हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *