गिरवाई क्षेत्र, गोल पहाडिया में रात 3 बजे सूनी सड़कों पर बिकने लगीं सब्जियां

ग्वालियर. रात 3.10 बजे से अयोध्या नगरी, गोल पहाडिया टमटम, विक्रम अन्य लोडिंग वाहन गोल पहाडिया से घाटीगांव को ओर जाने वाली मुख्य सड़क एनएच-3 के किनारे खड़े हुए है। इन सभी लोडिंग वाहनों में गिरवाई स्थित ग्रामीण क्षेत्रों के किसान व सब्जी विक्रेता सब्जियां लेकर बेने के लिए पहुंचे है। अयोध्या नगरी (कॉलोनी) में जब प्रवेश करते है तो कई किसान फुटपाथ पर सब्जियां बेचने के लिए सजाए बैठे है।
रात 3 बजे भी यहां लोग सब्जी खरीदने आ रहे है जिन्हें बाकायदा तराजू से तोलकर हरी सब्जियं दी जा रही है। पुलिस को कोई भी दखल यहां होता हुआ दिखाई नहीं दिया हालांकि रात अधिक होने कारण यहां अधिक भीड़ नहीं थी इसलिए सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन स्वतः ही हो रहा था।
मुख्य सड़क पर अघोषित मंडी लगी हुई दिखाई दी
सब्जियां खराब न हो जाएं इसलिए बड़ी सख्या में किसान गिरवाई स्थित अयोध्या नगरी समेत अन्य कॉलोनियों की गली मोहल्लों में जाकर देर रात में सब्जियां बेच रहे है। रात 3 बजे अयोध्या नगरी की मुख्य सड़क पर अघोषित मंडी लगी हुई दिखाई दी। अधा दर्जन से अधिक लोडिंग वाहन सब्जियों से भरे खड़े हुए थे वहीं किसान फुटपाथ पर सब्जियां बेच रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *