7 दुकानदारों पर कम्पू थाने में एफआईआर दर्ज
लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने वाले 7 लोगों पर कम्पू थाने ने एफआईआर दर्ज की
ग्वालियर. लॉकडाउन में राशन की दुकान खोलने वाले 7 लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन हुआ है। 7 दुकानदारों पर कम्पू थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी नवनीत भसीन ने भी शहर के उपनगर इलाकों में निरीक्षण किया और स्टाफ को फालतू घूमने वालों पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए। कम्पू पुलिस ने सबसे पहले कार्रवाई करते हुए 7 दुकानदारों पर धारा 188 की एफआईआर की है। इनमें रतनलाल भावनानी, दीपक शिवहरे, नवीन कुमारा, वीनेन्द्र गुप्ता, पुरषोत्तम प्रसाद और रामू नामदेव शामिल है।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कड़ा एक्शन लेने को कहा
लॉकडाउन के दौरान आम नागरिक कलेक्टर के आदेश की अव्हेलना कर रहे है। इस शिकायत पर पुलिस कप्तान नवनीत ने सभी थाना प्रभारियों को कड़ा एक्शन लेने के निर्देश जारी किए है इसके चलते एसपी खुद आज सुबह शहर की सड़कों पर निकले उन्होंने पड़ाव, हजीरा, किलागेट और मुरार के बाजारो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस स्टाफ की हौसला अफजाई की इसके साथ ही सभी को साफ निर्देश दिये कि जिन दुकानों को छूट है उसके अतिरिक्त कोई दुकान खुले तो तत्काल कार्रवाई की जाये इसके साथ ही फालतू घूमने वालो पर भी कार्रवाई की जाए।
