ग्वालियर में लॉकडाउन 14वां दिन, पुलिस ने चलाए डंडे

ग्वालियर. पुलिस और जिला प्रशासन लॉकडाउन के 14वें दिन सख्त नजर आया। बिना वजह जैसे ही 9 बजे पुलिस के जवानों ने दुकानें और ठेला संचालकों को हड़काकर भगाना शुरू कर दिया वहीं बाहर घूमने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी और उनकी गिरफ्तारी की जा रही है व धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
घरों के बाहर बैठने वाले लोगों को हवालात में बंद करो
इस सख्ती का असर टोटल लॉकडाउन के बाद से दिखाई देने लगा है। वहीं एसपी नवनीत ने लोगों से अपील की है कि बोरियत होने या अन्य कोई बहाना बनाकर घरों के बाहर कुर्सियां लगाकर बैठने वाले लोगों को हवालात में बंद करो। यदि लोग अपने घरों के बाहर भी बैठे मिले तो पुलिस की वैन उन्हें उठाकर लाए। गलियों में टहलने वाले लोगों को अब पुलिस पकड़कर सीधे थाने ले जाएगी और वहां पर उनके खिलाफ धारा 151 या 188 के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पैसे निकालने आए लोगों को दूरी बनाने को कहा
महाराज बाड़ा पर भारतीय स्टेट बैंक में पैसे निकालने आए लोगों को पुलिस के जवानों ने फिजीकल दूरी बनाने को कहा। इस दौरान बैंक के मुख्य गेट से मोर बाजार और सेंट्रल लायब्रेरी तक लोग लाइन बनाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इधर विधायक प्रवीण पाठक के निवास स्थान पर बड़ी संख्या में लोग राशनकार्ड पर सील लगावाते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *