फूलबाग के पास मिला राजस्थान का संदिग्ध युवक, पुलिस कप्तान ने अस्पताल भिजवाया
ग्वालियर. फूलबाग गुरूद्वारे के पास राजस्थान का रहने वाला संदिग्ध बीमार युवक मिला है। युवक का पता चलते ही पुलिस कप्तान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और डॉक्टरों की टीम को भी बुला लिया। युवक बार-बार बात बदलकर पुलिस को उलझा रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने मौके पर ही कोरोना जांच टीम को भी बुलवा लिया।
बार-बार बात बदलकर पुलिस को उलझा रहा
जानकारी के अनुसार युवक ने पुलिस को अपना नाम शाहरूख खान निवासी उदयपुर बताया है साथ ही बताया कि वह एक माह पूर्व आया था और यहां जे 11 मधुवन इन्क्लेव में उसका मित्र रहता है। दोस्त से मिलने के बाद कुछ दिन से वह रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर रूका था। पुलिस को पूछताछ में शाहरूख खान ने बताया कि वह उदयपुर से गुजरात और गुजरात से होसंगाबाद होता हुआ ग्वालियर आया है।
