कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के कुलगाम सेक्टर भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई इसी बीच सुरक्षाबलों ने अभी तक 3 आतंकियों को मार गिराया है जबकि अभी कई आतंकी एक घर में छिपे हुए है और मुठभेड़ जारी है। कयास लगाए जा रहे है घर में अभी दो से तीन आतंकी हो सकते है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ वाले पूरे मनगोरी इलाके को घेर रखा है।
घर में अभी दो से तीन आतंकी
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के हरमंद गुरी गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद मुसरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश शुरू की इसी बीच मनगोरी इलाके के एक घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को देखते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। काफी देर चली मुठभेड़ के बाद तीन आतंकियों को मार गिराया लेकिन मुठभेड़ अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *