Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर चंबल संभाग में उथल-पुथल, प्रदेश के कई बड़े नेताओं की चिंता बढ़ी

भोपाल. केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच इस बात की संभावना है कि मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मोदी सरकार के सदस्य बन सकते है। सिंधिया के मंत्री बनने की संभावना ने कई नेताओं की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि उन नेताओं का प्रभाव कम हो सकता है। मध्यप्रदेश के कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार गिराकर भाजपा की सरकार बनाने में सिंधिया की अहम भूमिका रही है। सिंधिया को भाजपा ने राज्यसभा में भेजा और आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें भी शपथ दिलाई जा सकती है।
चंबल संभाग में उथल-पुथल
सिंधिया ग्वालियर-चंबल इलाके से आते है और यह वह इलाका है जहां से भाजपा के कई कद्दावर नेता है। इनमें प्रमुख रूप से केंद्रीयमंत्री नरेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राज्य सरकार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री जयभानसिंह पवैया के अलावा राज्यर सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी इसी इलाके से आती है। सिंधिया के केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने के बाद इस इलाके की सियासत में उथल-पुथल मचना तय माना जा रहा है क्योंकि सिंधिया का यह पुराना प्रभाव वाला इलाका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *