Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

अच्छी खबर-7th Pay Commission महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के एरियर को लेकर 26 जून को होगी बैठक

नई दिल्ली. 7th Pay Commission  52 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को लेकर जिस खबर का इंतजार था वह आ गयी है। केन्द्र सरकार के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम की केन्द्र सकार के अधिकारियों के साथ बैठक इस माह में तय होगयी है।

MEETING FIXED

26 जून को डीए के एरियर पर बनेगी बात
नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एण्ड ट्रेनिंग (डीओपीटी) के अधिकारियों और वित्त मंत्रालय के साथ 26 जून को बैठक होगी। यह बैठक पिछले माह 8 मई को होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण से इस बैठक को टाल दिया गया था। तब से इसकी नई तारीख को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी।
बैठक में महंगाई भत्ते के एरियर पर होगी चर्चा

DA MEETING

नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवा गोपाल मिश्रा ने बताया िकइस बैठक का मुख्य उद्देश्य केन्द्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के डीए का एरियर का भुगतान और केन्द्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों कोे 7वां वेतन आयोग महंगाई राहत (डीआर) का लाभ देना होगा। जेसीएम की राष्ट्रीय परिषद ने यह जानकारी दी है िकइस बैठक की अध्यक्षता भारत के कैबिनेट सचिव करेंगे।
1.2 करोड़ लोगों के लिये गुड़ न्यूज

MEETING FIXED

नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवा गोपाल मिश्रा ने कहा है कि कैबिनेट सेक्रेटरी और वित्त मंत्रालय का डीए, डीआर एरियर को लेकर रवैया काफी सकारात्मक है क्योंकि यह 1.2 करोड केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ा मुद्दा है। इसलिये जेसीएम की राष्ट्रीय परिषद इस बैठक को लेकर काफी आशावान है। उन्हें उम्मीद है कि यह बैठक से अच्छी खबर निकल कर सामने आयेगी।
1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

DA HIKE

केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों के डीए, डीआर को 1 र्जुइा से फिर से शुरू करने का ऐलान किया था लेकिन 3 बकाया डीए को लेकर आधिकारिक रूप् से कुछ नहीं कहा गया है। इसे लेकर कर्मचारियों के मन में आशंकायें हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार 1 जुलाई से डीए बढ़ोत्तरी के साथ साथ उनका एरियर भी देगी।
पिछले डेढ़ वर्ष से डीए था फ्रीज

DA FREEZE

आपको बता दें कि सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की तीन किस्तों (1 जनवरी-2020, 1 जुलाई-2020 और 1 जनवरी-2021) को फ्रीज कर दिया था।  कर्मचारियों को 17 परसेंट महंगाई भत्ता जुलाई, 2019 से ही मिल रहा है, क्योंकि इसके बाद अगली बढ़ोतरी 1 जनवरी 2020 को होनी थी, जो फ्रीज कर दी गई।  यानी डेढ़ साल से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि हर 6 महीने में इसमें संशोधन होता ह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *