मप्र में कोरोना सवंमित का आकड़ा बढ़ता जा रहा, वहीं सीएम शिवराज ताबड़तोड़ फैसले ले रहे

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना सवंमित का आकड़ा बढ़ता जा रहा है ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार सक्रिय है और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए ताबड़तोड़ फैसले भी ले रहे है इसके साथ ही शिवराज शिवराज सिंह चौहान उन लोगों की हौंसला अफजाइ भी कर रहे है जो संकट की घड़ी में लगातार अपना काम ईमानदारी के साथ कर रहे है।
आमजन को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ने शहर में कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में आमजन को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने शहर के कुछ हिस्सों में अकेले पहुंचकर प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाएं देखीं। सीएम शिवराज ने सोशल डिस्टेंसिंग व लॉक डाउन के दौरान रखी जाने वाली सारी सावधानियों को रखते हुए और नियमों का पालन करते हुए यह भ्रमण किया। सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक चीजों की आपूर्ति करने वालों को धन्यवाद देते हुए उनसे रोग से बचाव के उपाय अपनाने की जानकारी ली और संक्रामक रोग से बचाव के लिए आमजन द्वारा मास्क के उपयोग, परस्पर दूरी बनाकर रखने और अपनाई जा रही अन्य सावधानियों का भी जायजा लिया।
विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी कर रहे नागरिकों से उनका हालचाल पूछा
शिवराज ने भोपाल के नागरिकों की सजग भूमिका की प्रशंसा की इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों, नागरिक सुविधाएं प्रदान करने वाले व्यक्तियों और कुछ नागरिकों से भी उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने डयूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ की हौसला अफजाई की और उन्हें परिवार छोड़कर दायित्व निर्वहन के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *