कोरोना वायरस के संक्रमण पर वैक्सीन तैयार चंबल की बेटी ने कहा वैक्सीन जुलाई तक मिलेगी अच्छी खबर

ग्वालियर. कोरोना वायरस को लेकर आज पूरी दुनिया परेशान है। लेकिन ऐसा नहीं है कि विश्वस्तर पर कोरोनो वायरस से निपटने के लिये खोज की जा रही है। इस दौरान एक सुकून देने वाली खबर दी है। मुरैना की बेटी हिमांशा ने अभी ब्रिटेन में है। उन्होंने कहा है कि ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की लैब में दुनिया के सांइटिस्ट की टीम कोरोना वायरस का इलाज ढूढने में लगी हुई है।
वह अभी इस टीम का हिस्सा बनी हुई है। ब्रिटिश सरकार ने इस वायरस से निपटने के लिये अभी 18 अरब से अधिक की राशि दे चुकी हैं। अभी कोरोना वैक्सीन का चूहों पर उपयोग कर टैस्ट किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल से अभी सामने आया है कि कोरोना वायरस का असर धीरे धीरे कम हो रहा है। कोरोना वैक्सीन के बारे में उनका कहना है कि टेस्ट कहां होगा, वैक्सीन कैसे बनेगी कहां से मिलेगी यह सरकार की पॉलिसी पर निर्भर है। आपको बता दें कि हिमांशा भाजपा नेता मनोजपाल सिंह की बेटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *