बस एक अफवाह से उमड़ आई हजारों की भीड़ आनंदविहार बस अड्डे पर, उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के खिलाफ जारी महायुद्ध में आज लॉकडाउन का चौथा दिन है। इस बीच सभी देशवासियों ने स्वयं को घरों में कैद कर लिया है। चंद लोग लॉकडाउन का फेल करने की साजिश रच रहे है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गयी हैं जिसका परिणाम यह निकला है कि शनिवार की शाम को हजारों की संख्या में लोग आनंद बिहार बस अड्डे पर निकल आये।
ऐसा बताया जा रहा है कि किसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाई थी कि सरकार द्वारा लॉकडाउन में 24 घंटे की राहत दी गयी है। ताकि लोग कहीं भी आ जा सकें। इस कोरी अफवाह ने सोशल मीडिया पर ऐसा जोर पकड़ा कि देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग अपना बोरिया बिस्तर लिये आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंच गये । देश की राजधानी में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ गयी।
दिल्ली में आईटीओ विकास मार्ग पर लोगों से बात में यह सामने आया है कि टीवी और सोशल मीडिया पर देखकर यह लोग अपने घर जाने के लिये निकले हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर मैसेज चल रहा था कि दो दिन का समय है घर जाने और सरकार ने बसों की व्यवस्था भी कर दी है।
