बीएसएफ जवान के कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही नजदीकी 12 लोगों को टेकनपुर में बने आईसोलेशन वार्ड में रखा

ग्वालियर. बीएसएफ जवान की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसके संपर्क में आने वाले लोगों को अलग-थलग रख दिया गया है। जवान के नजदीकी 12 लोगों को टेकनपुर में बने आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि उसके घर व ऑफिस में काम करने वाले 14 लोगों को होम आईसोलेशन में पहुंचा दिया गया है। उन लोगों को भी होम आईसोलेशल में रहने की सलाह दी गई है जो उनके संपर्क में आए थे।
जवान के घर के 5 किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वालों की स्क्रीनिंग की जाएगी
जवान के घर वा आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है इसके साथी ही प्रमुख स्थानों पर भी सैनिटाइजेशन किया गया। जवान के घर के 5 किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वालों की स्क्रीनिंग की जाएगी जिससे यदि कोई पॉजिटिव आए जवान के संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुआ तो उसकी स्क्रीनिंग के जरिए पता लगाया जा सके। जवान की पत्नी और बच्चे को सुपर स्पेशियलिटी के आईसोलेशन वार्ड में अलग रखा गया है इसके साथ ही शनिवार को कुल 21 सैंपल हुए जिसमें 6 जीआर मेडिकल कॉलेज में और 15 जिला अस्पताल में किए गए। शहर से गुजरने वाले 500 यात्रियों व बाहर से आए 40 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जबकि 9 सैंपल रिपोर्ट में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
13 मार्च को इंग्लैंड से लौटी थी बीएसएफ जवान की पत्नी
बीएसएफ जवान की पत्नी 13 मार्च को इंग्लैड से वास लौटी थी। घर में 30 साल का बेटा है जिसे बीएसएफ के फेसिलिटी क्वारंटाइन में रखा गया है। पांच किलोमीटर के दायरे को लॉकडाउन कर दिया गया है। टेकनपुर, जौरासी, मकोड़ा, कल्याणी तक क्षेत्र लॉक कर दिया गया है। बैरिकेड लगा दिए गए है वहां से गुजरने वाले वाहनों को सैनिटाइज किया जा रहा है इसके साथ ही जिस एकेडमी में उन्होंने क्लास ली थी उसे भी लॉक कर दिया गया है और क्लास लेने वालों को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *