जबलपुर में गन कैरिज फैक्ट्री में नाईट्रोजन सिलेंडर फटने से 1 जवान की मौत व 3 अन्य झुलसे

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में गन कैरिज फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया जिससे हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई और तीन सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए इनमें से एक की हालत गंभीर है। वहीं जानकारी मिली है कि सभी को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तोप के हाईड्रोलिक सिस्टम में नाइट्रोजन गैस भरते वक्त हादसा हुआ
सुरक्षा संस्थान 506 आर्मी बेस वर्कशॉप स्थित गन कैरित फैक्ट्री में 130 मिमी तोप के हाईड्रोलिक सिस्टम में नाइट्रोजन गैस भरते वक्त हादसा हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि थोड़ी देर के लिए आसपास धुंआ और आग की लपटों के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं एसपी सिटी रांझी देवेश पाठक ने बताया कि दोपहर कर्मचारी वर्कशॉप में सुधार कार्य में जुटे थे तभी अचानक नाइट्रोजन गैस का सिलेंडर फट गया। सेना का जवान हवलदार कालूराम (45) की मौत हो गई और 3 अन्य कर्मचारी झुलस गए।
सुरक्षा संस्थान ओएफके में भी भीषण हादसा हुआ
इससे पहले बीते 19 मार्च को केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ओएफके में भी भीषण हादसा हुआ था। फैक्ट्री के सेक्शन एफ2 की बिल्डिंग नंबर 147 में आग लगने से भीषण विस्फोट हो गया और फिर पूरी बिल्डिंग उड़ गई थी तब बताया जा रहा था कि जिस समय ये विस्फोट हुआ उस समय सेक्शन और बिल्डिंग में कोई कर्मचारी नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *