100 वेण्डर राजधानी एक्सप्रेस से मुरैना पहुंचे
ग्वालियर. राजधानी एक्सप्रेस से चेन्नई से 100 लोगों को लेकर मुरैना पहुंची है यह राजधानी एक्सप्रेस का मुरैना में हॉल्ट नहीं है। यह सभी लोग ट्रेनों में वेण्डर का काम करते हैं जिसमें चेन्नई एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस जीटी एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस आदि ट्रेन हैं।
चार दिन से भूखे थे वेण्डर
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सभी वेण्डर पिछले एक दो दिन में एकत्र कर इन्हें राजधानी एक्सप्रेस से मुरैना लाया गया इनको सबसे पहले सैनिटाइज कर इनको पुलिस के द्वारा भोजन कराया गया है। इसके बाद इन्हें बसों उनके गांव और ठिकानों पर भेजा जायेगा।
