मालगाड़ी से चिल्लाये तो ट्रेन को आउटर पर रोका गया, स्क्रीनिंग हुई फिर रवाना किये गये
ग्वालियर. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेनों और बसों के बन्द होने की वजह से गिर्राज जी की परिक्रमा करने गये लोग फंस गये। इनकी संख्या 500 से अधिक बताई जा रही है यह सभी भिण्ड मुरैना के रहने वाले बताये जा रहे हैं। सभी दो दिन से यह लोग मथुरा स्टेशन पर फंसे हुए थे। गुरूवार की दोपहर लगभग 12 बजे मथुरा स्टेशन पर एक मालगाड़ी आकर रूकी तो सभी उस पर मालगाड़ी में सवार हो गये। मथुरा स्टेशन पर इन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। सभी लोगों को उम्मीद थी कि ट्रेन ग्वालियर में रूकेगी और यह उतर जायेंगे।
जब ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर नहीं रूकी तो लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने यह बात स्टेशन मास्टर की जानकारी में लेकर आये तो स्टेशन मास्टर ने आउटर पर ट्रेन रोकने के आदेश दिये। सभी यात्रियों को उतार लिया गया और स्टेशन पर लाया गया। सभी 500 लोगों की स्क्रीनिंग रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 1 पर की गयी। मथुरा से आये इन लोगों को जिला प्रशासन द्वारा इनके घरों पर भेजने की व्यवस्था की गयी ।
