डॉ. सिकरवार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख दान दे कर की पहल
ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीशसिंह सिकरवार ने कोविड-19(कोरोना) वायरस से लडने के लिए पहल करते हुये आज ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह को मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख रूपये का चेक एवं क्षेत्र की जनता के लिए खाद्य सामग्री वितरण करने और क्षेत्र में सेनेटाईजर का छिडकाव करवाने के लिए ज्ञापन सौपा।
डॉ. सिकरवार ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुये कहा कि क्षेत्र में ऐसे परिवार निवास करते है, जो मजदूरी, हाथठेला, ऑटो, रिक्शा, वाहन चालक, दिहाडी आदि का कार्य कर रोजाना कमाते है एवं अपने परिवार का भरण-पोषण करते है। 21 दिन के लॉकडाउन के कारण ऐसे लोग जो मजदूरी, हाथठेला, ऑटो, रिक्सा, वाहन चालक, दिहाडी आदि का कार्य कर प्रतिदिन कमाते है, ऐसे परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है।
अगर इस समय उन परिवारों की मदद जल्दी नही की गई, तो इन परिवारों में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। ये परिवार पिछडे क्षेत्रों मे रहते है, जिस कारण इन क्षेत्रों में कोविड-19(कोरोना) वायरस होने का खतरा ज्यादा बना हुआ है। जिसके लिए इन क्षेत्रों को जल्द से जल्द सेनेटाइज करवाने की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. सिकरवार के साथ चन्द्रप्रकाश गुप्ता, अवधेश कौरव एवं आदित्य सिंह सिकरवार मौजूद रहे।
