मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 20 केस सामने आए
भोपाल. देशभर में कोरोना वायरस को लेकर कोहराम मचा है वहीं सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र के सामने आ रहे है लेकिन मध्यप्रदेश में भी ये जानलेवा वायरस तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। प्रदेश में अब तक 20 मामले सामने आ चुके है। आंकड़ों के अनुासर मध्य प्रदेश में सामने आए कोरोना वायरस के 20 मामलों में से एक की मृत्यु हो चुकी है जबकि 19 का इलाज जारी है। सूबे में सबसे ज्यादा मामले इंदौर से सामने आए है। जिले में 9 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
1422 के सैंपल संदिग्ध के दौर पर जांच किए जा रहे
सामने आए ताजा मामलों में 3 पुरूष व 2 महिलाएं है। वहीं जबलपुर में 6, भोपाल में 2 और ग्वालियर व शिवपुरी में 1-1 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार 1422 के सैंपल संदिग्ध के दौर पर जांच किए जा रहे है जबकि 890 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।
संकट की इस घड़ी में सरकार आम लोगों के साथ
कोरोना वायरस के खतरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया था कि संकट की इस घड़ी में सरकार आम लोगों के साथ है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की थी कि वो घर से बाहर न निकलें और लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। शिवराज सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर कोरोना को हरा देंगे बस लोग 21 दिन तक घर से बाहर ना निकलें।
