अच्छी पहल-मोबाइल से कॉल कर सामान घर पर ही मंगाये, जिला प्रशासन ने जारी की होम डिलेवरी शॉप सूची
ग्वालियर. लॉकडाउन के दौरान जिस तरह से दालबाजार में नागरिकों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान नहीं रखा और कोरोना वायरस से बचने को नियमों का ध्यान नहीं रखा गया। इसलिये जिला प्रशासन ने 23 होम डिलेवरी किराना शॉप की सूची जारी की है जिसमें होम डिलेवरी का शॉप का नाम और मोबाइल नम्बर दिया गया है। अगर मोबाइल पर फोन करते हैं शॉप कीपर अपने घर आपके चाहे गये अनुसार सामने आपके घर पर सामान की डिलेवरी दे देगा।
यह शॉप आपके घर देंगे डिलेवरी
फूलबाग गुरूद्वारा स्थित डीडी मॉल में बिग बाजार के नितिनदास मोबाइल नम्बर 8770095092, स्टेशन रोड स्थित बिग बाजार अनिल श्रीवास्तव, मोबाइल नम्बर 9855025949, आकाशवाणी स्थित आनंद प्लाजा के संचालक विजय गुलवानी मोबाइल नम्बर 9827203000, एजी ऑफिस पुल के पास आनंद फैमिलीमार्ट के निर्मल गुलवानी 9131218480, सिटीसेंटर स्थित आनंद मार्ट गोपी गुलवानी का मोबाइल नम्बर 9425337026, हुजरात चौराहा स्थित आनंद मार्ट सुनील गुलवानी का मोबाइल नम्बर 7389100000, पटेल नगर स्थित खंडेवाल डिपार्टमेंटल स्टोर के योगेश खंडेलवाल का मोबाइल नम्बर 9981542346, गोविंदपुरी स्थित बिग शॉप ओर सुपरशॉप के अजय अग्रवाल को मोबाइल नम्बर 9993302691, एनडी स्टोर के मनोज गुप्ता का मोबाइल नम्बर 7440867544, सिटीसेंटर स्थित डॉटर एंड फॉदर स्टोर के उज्जवल गुप्ता का मोबाइल नम्बर 9406724938, पटेलनगर स्थित मदर च्वाइस के अजय चतुर्वेदी का मोबाइल नम्बर 9406971982, स्मार्ट वाइफ के विजय खत्री का मोबाइल नम्बर 7974084772, फूलबाग चौराहा स्थित रावलदास टू मार्ट के मुरलीधर खत्री 7722855444, गांधी मार्केट स्थित रावलदास स्टोर के अशोक खत्री का मोबाइल नम्बर 9826688266, मुरार घर गृहस्थी किराना स्टोर के साकेत जैन मोबाइल नम्बर 8770252352, टोपीबाजार स्थित टेन टू टेन सतीश रंगवानी 9826977501, मुरार दो घर किराना स्टोर के तरूण अरोरा का मोबाइल नम्बर 7898897669, जनकगंज स्थित बीरूभाई किराना स्टोर के दिलीप अग्रवाल का मोबाइल नम्बर 9826317081, चिटनीस की गोठ स्थित दावत किराना के अमित भसीन का मोबाइल नम्बर 9301223888, सिटीसेंटर स्थित रिलायंस फ्रेश स्टोर के मैनेजर का मोबाइल नम्बर 9826282374 आदि शॉप संचालक दिये गये मोबाइल पर कॉल करने पर यह आपके द्वारा डिमांड की सामग्री आपके घर पहुंचायेंगे।
दालबाजार में जुटी भीड़
लॉकडाउन की छूट मिलते ही सोशल डिस्टेसिंग ध्यान रखे बिना ही आमजनों खरीददारी के लिये भीड़ मच गयी है। जबकि आपको बता हैं कोरोना वायरस से फैलने वाला संक्रमण शरीर के लिये कितना घातक है। दुकानों पर भीड़ तो छोडि़ये दालबाजार में निकलना दुभर हो गया है। ऐसे पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीम का पता नहीं कहां पर हैं।
