दालबाजार में नहीं हैं सोशल डिस्टेसिंग, भीड़ ही भीड़

ग्वालियर. कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बचने के लिये जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर पूरे देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। आपकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक मीटर दूरी रख कर ही रोजमर्रा चीजों खरीददारी करने के लिये सुबह 9 से 12 बजे तक के लिये लॉकडाउन में छूट दी है। लेकिन देखने में आया है कि लॉकडाउन में छूट मिलते ही बाजारों में भगदड़ मच गयी है। एक मीटर की दूरी तो छोडि़यों लोगों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर ही एक दूसरे से चिपक कर खड़े हुए । आपको बताना चाहते हैं कि आप स्वस्थ्य रहोंगे तो चीजें रहेगी अगर आपकी संक्रमित हो गये तो चीजों का उपयोग कौन करेगा।
दालबाजार में जुटी भीड़
लॉकडाउन की छूट मिलते ही सोशल डिस्टेसिंग ध्यान रखे बिना ही आमजनों खरीददारी के लिये भीड़ मच गयी है। जबकि आपको बता हैं कोरोना वायरस से फैलने वाला संक्रमण शरीर के लिये कितना घातक है। दुकानों पर भीड़ तो छोडि़ये दालबाजार में निकलना दुभर हो गया है। ऐसे पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीम का पता नहीं कहां पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *