क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कमलनाथ 25 को मॉकपोल कराएंगे

भोपाल. कांग्रेस 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है कोई विधायक क्रॉस वोटिंग न कर जाए इसलिए 25 मार्च को मॉकपोल के जरिए यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि सभी विधायक एकजुट है। प्रदेश से कांग्रेस की सरकार जाने के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायकों को टटोल रहे है हालांकि मुख्य सचेतक डॉ. गोविंद सिंह पहले ही सभी 92 विधायकों को पार्टी के उम्मीदवारों दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया के पक्ष में वोट कराए जाने के लिए लाइन की व्हिप जारी कर चुके है।

42 विधायक के भरोसे बरैया का राज्यसभा पहुंचना मुश्किल कांग्रेस के बागी 22 पूर्व विधायकों के इस्तीफे होने से विधानसभा में कांग्रेस की सदस्यता 92 रह गई है और सदन की सदस्य संख्या भी 206 रह गई है। दो सीटों जौरा से कांग्रेस विधायक रहे बनवारी लाल शर्मा और आगर मालवा से भाजपा विधायक मनोहरलाल ऊंटवाल की मृत्यु हो चुकी है इसलिए ये दोनों सीटें रिक्त होने की चुनाव आयोग पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है। इस स्थिति में राज्यसभा की पहली सीट जिसके लिए दिग्विजय सिंह प्रत्याशी है उसके लिए 52 विधायकों की जरूरत होगी जो कांग्रेस पार्टी के पास है। तीसरी सीट के लिए फूल सिंह बरैया को उम्मीदवार बनाया गया है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी के पास 42 विधायक ही बचते है। इस स्थिति में यह सीट निकलना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *