ऑपरेशन लोटस में नरोत्तम मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका, डिप्टी सीएम पद मिल सकता है
भोपाल. मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका निर्णय भाजपा विधायक दल की बैइक में होगा लेकिन हाईकमान ने शिवराज सिंह चौहान के नाम पर सहमति बन गई है और शिवराज को चौथी बार मध्य प्रदेश की सत्ता सौंप सकते है लेकिन इन सबके बीच दो नेताओं का नाम भी मुख्यमंत्री रेस में रहा। वो नाम नरेंन्द्र सिंह तोमर व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का है लेकिन जानकारी मिली है कि नरोत्तम मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है।
नरोत्तम मिश्रा का बढ़ेगा कद
जानकारी के अनुसार नरोत्तम मिश्रा को डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है कहा जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा को उपमुख्यमंत्री बनाकर भाजपा एक साथ कई निशाने साध सकती है। सिंधिय के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा का संतुलन गड़बड़ा गया है ऐसे में भाजपा नरोत्तम मिश्रा का कद बढ़ाकर उन्हें डिप्टी सीएम की कुर्सी सौंप सकती है इसके साथ ही जातिगत समीकरण को भी साध सकती है।
ऑपरेशन लोटस में थी अहम भूमिका
ऑपरेशन लोटस में नरोत्तम मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस तरह पार्टी उन्हें डिप्टी सीएम का ईनाम देकर संतुष्ट कर सकती है इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा को इसलिए भी डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है कि पार्टी नहीं चाहती है कि मध्य प्रदेश में किसी एक ही नेता का कद बढ़े। भाजपा सभी नेताओं के बीच संतुलन बनाना चाहती है।
