4 बलात्कारी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
ग्वालियर 22 मार्च को थाना प्रभारी मोहना एसआई पप्पू यादव को मुखबिर से मिली सूचना बलात्कार के आरोपीगणों को करई पाटई रोड पर डीआरडीओ प्लांट के पीछे जंगल के तरफ देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी मोहना ने मय थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर 04 बदमाशों को धरदबोचा। चारों बदमाशों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम अनस पुत्र एजाज खॉ उम्र 30 साल निवासी डाडा मोहल्ला मोहना ग्वालियर, सिरनाम पुत्र स्व0 रामचरम गुर्जर उम्र 25 वर्ष निवासी बाबा मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, संजय पुत्र छविराम बधेल उम्र 19 वर्ष निवासी ईमलीपुरा, कल्ली उर्फ धरम सिंह पुत्र बलराम बधेल उम्र 28 वर्ष निवासी ईमलीपुरा बताये।
क्या है पूरा मामला
20 मार्च की दरमियानी रात को एक 15 साल की बच्ची अपनी मॉ व नानी के साथ थाना मोहना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 19.मार्च शाम को वह अपनी गाय देखने नदी तरफ गयी थी वहा मुक्षे अनश मुसलमान व सिरनाम गुर्जर मिले जिन्होने मुक्षे वहा स्थित टिपरिया में ले जाकर मेरे हाथ व मॅुह बांधकर मुझे बंधक बनाकर मेंरे साथ दोनों ने बलात्कार किया तथा थोडी देर बाद वहॉ संजय गडरिया, कल्ली गडरिया, व सलीम मुसलमान भी आ गये उन्होने भी मेरे साथ बलात्कार किया। फरियादिया की सूचना के आधार पर बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर अरोपियों की तलाष प्रारंभ कर दी गयी थी।
उक्त बदमाश को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी जेके पठान, आरक्षक मुलायम, रितु सिंह, अमित, सतेन्द्र, दीपक तिवारी आदि को बदमाशों को दबोचने के लिये रणनीति बनाकर गिरफ्तार किया है।
