शहर में सिल्वर ओक व लैंडमार्क एन एक्स सहित 4 होटलों में नियम विरूद्ध चल रहे मैरिज गार्डन, एसडीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए

ग्वालियर. सहालग के समय नियमों का उल्लंघन शहर के होटलों में शादी समारोह के आयोजन किए जा रहे है। बीते दिनों इन होटल संचालकों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में शिकायत की गई थी। जांच में शिकायत सही पाइ गई इसके बाद एसडीएम झांसी रोड विनोड भार्गव ने 12 फरवरी को नगर निगम पर आयुक्त को 4 होटलों के खिलाफ 3 दिन में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
सिटी सेंटर क्षेत्र में सड़कों पर वाहनों की पार्किंग से जाम की स्थिति
शहर में पॉश इलाके सिटी सेंटर में कई होटल संचालित किए जा रहे है इनमें लैंडमार्क एन एक्स, वैल्यू व्यू, सिल्वर ओक, गोल्डन पैलेस होटलों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने गेस्ट हाउस के रूप में मंजूरी दी है साथ ही नगर निगम से मंजूरी के दौरान तलघरों में निशुल्क पार्किंग कराने का उल्लेख किया गया था इसके बावजूद शादी समारोह के दौरान होटलों में तलघरों के अंदर पार्किंग हटाकर वहां पर पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है इसके कारण रात के समय सिटी सेंटर क्षेत्र में सड़कों पर वाहनों की पार्किंग से जाम की स्थिति बन रही है।
कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई
इस मामले को लेकर राकेश सिंह ने कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच कराई गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई, इस बारे में जब नगर निगम आयुक्त से चर्चा की तो उनका कहना था कि एसडीएम द्वारा पत्र भेजने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है यदि होटलों द्वारा नियम विरुद्ध मैरिज गार्डन का संचालन व अन्य कार्य किए जा रहे है तो मैं स्वयं संज्ञान में लेकर इन पर कार्रवाई कराऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *