कंगना की शूटिंग के दौरान लाठीचार्ज, कंगना बहन टेंशन न लें हम शांति भंग नहीं होने देंगे- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कांग्रेसियों द्वारा कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की शूटिंग के दौरान विरोध प्रदर्शन के बाद लाठीचार्ज के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम मध्य प्रदेश की शांति किसी को भंग नहीं करने देंगे चाहे वह कोई भी हो। कंगना रनौत बहन एकदम निश्चिंत रहें यह बात गृहमंत्री ने उज्जैन में बीजेपी विधायकों के प्रशिक्ष वर्ग में कही।
उज्जैन में बीजेपी विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज आखिरी दिन है। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। सीएम शिवराज के आने के बाद बीजेपी बंगाल प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। कार्यक्रम की शुरूआत 11 बजे से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संबोधन से शुरू हुआ। इस दौरान कृषि मंत्री ने विधायकों को उनकी भूमिका और सोशल मीडियो के उपयोग के बारे में समझाया।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विधायकों को हमेशा तैयारी रखनी चाहिए। अगर कोई विपक्षी दल या फिर कोई व्यक्ति भ्रामक सूचना फैलाए तो उसका तुरंत जवाब उन्हें देना चाहिए ताकि लोग सही और गलत को समझ सके।

