अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, बीजेपी 25 तक दावा पेश कर सकती है, सियासी गलियारों में हलचल तेज

भोपाल. 15 महीने बाद सत्ता में आ रही बीजेपी से अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर सियासी गलियारों में दिनभर सरगर्मी रही। पाटी सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर सबसे आगे हैं। लेकिन इसके अलावा भी एक नाम नरोत्तम मिश्रा का चर्चाओं में हैं। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने तोमर से अलग से बात की है। धर्मेन्द्र प्रधान से भी दोनों कीबात हुई । ऐसा माना जा रहा है कि शिवराज सिंह-नरेन्द्र सिंह में से ही एक नाम को पार्टी आलाकमान प्राथमिकता दे सकती हैं। डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सरकार में पॉवरफुल दर्जा मिलेगा।
संभावना है कि घटस्थापना के दिन दावा पेश करेंगे
पहले माना जिा रहा था कि शनिवार को बीजेपी की बैठक बुलाकर विधायक दल का नेता चुन लिया जायेगा, लेकिन कोरोना वायरस के चलते बैठक सोमवार तक के लिये टाल दी गयी है। अब यह बैठक 23 मार्च सोमवार को प्रस्तावित हैं। इसमें दिल्ली से पर्यवेक्षक के रूप में धर्मेन्द्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भोपाल आ सकते हैं। 25 मार्च को नवरात्र को घटस्थापना के साथ ही बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश करने की संभावना हैं।
मुख्य सचिव और सीएम के प्रमुख सचिव हटेंगे?
भाजपा सरकार बनते ही मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी और सीएम के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल का हटना तय माना जा रहा है। रेड्डी इसी सप्ताह सीएस बने हैं। इनका कार्यकाल सितंबर 2020 तक है। वर्णवाल शिवराज के समय भी पीएस रहे। कमलनाथ ने भी वर्णवाल को बनाए रखा। अब माना जा रहा है कि प्रशासनिक सर्जरी में सबसे पहले ये दो बदलाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *