दोस्ताना क्रिकैट मैच में रिटेल ब्रदर्स रेड ने ट्रॉफी जीती
ग्वालियर. रिटेल ब्रदर्स एसोसियेशन द्वारा जीबाजी क्लब में गणतंत्र दिवस के अवसर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। एसोसियेशन के अध्यक्ष विजय वाधवानी नेबताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर रिटेल ब्रदर्स ने एक दोस्ताना क्रिकैट मैच आयोजित किया जसमें 2 टीमों ने भाग लिया। पहली रेड दूसरी टीम रिटेल ब्रदर्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुख्य अतिथि गिरीश अरोरा ने सभी खिलाडि़यों के खेल की प्रशंसा की।
क्रिकैच मैच रिटेल ब्रदर्स रेड ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन बनाये। जिसमें राजा वाधवानी नो आउट रहते हुए 51 रन बनाये, संजय वाधवानी ने भी नॉट आउट रहते 39 रन बनाये। ग्रीन रिटेल ब्रदर्स की ओर से राजेश ने बॉलिंग करते हुए 3 विकेट, प्रियांश 2 विकेट, कोमल1 विकेट लिये।
सेकेण्ड इंननिंग में रिटेल ब्रदर्स ग्रीन ने बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 128 रन बनाये। जिसमें सौरभ ने बल्लेबाजी करते हुए 39 रन, राजीव ने 21 रन और 21, सिकरबार ने 16 रन बनाये। जबकि रिटेलब्रदर्स रेड की ओर से धर्मेन्द्र 2 विकेट, विजय वाधवानी 1 विकेट, संजय1 और राजा 1 विकेट लिया हैं। अंत में जीत रिटेल ब्रदर्स रेड की विजय वाधवानी ने ट्रॉफी ग्रहण की।

