भाजपा संगठन में साढ़े 4 वर्षो के बाद बदलाव, प्रदेश कार्यकारिणी में 2 सांसद, 3 विधायकों की भी जगह 7 मोर्चा के अध्यक्ष बनाये गये
भोपाल. भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्तियों को लेकर लम्बा इंतजार अब समाप्त हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष और इतने ही प्रदेश मंत्री बनाये गये हैं। भाजपा की प्रदेश संगठन में साढे 4 वर्ष के बाद बदलाव हुआ है।
इससे पहले 16 अगस्त 2016 को तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कार्यकारिणी घोषित की थी। इसके बाद सांससद राकेशसिंह प्रदेशाध्यक्ष बने, लेकिन वह अपनी टीम नहीं बना पाये थे। फरवरी 2020 को प्रदेश में संगठन की कमान सांसद वीडी शर्मा को मिली थी, लेकिन वह अभी तक केवल 5 महामंत्रियों की नियुक्ति कर पाये थे।
सात मोर्चो के अध्यक्ष बनाये गये
होशंगाबाद की माया नारोलिया को महिला मोर्चा होशंगाबाद के दर्शनसिंह चौधरी को किसान मोर्चा, सीहोर के भगतंिसंह कुशवाह को पिछड़ा वर्ग, सिवनी के वैभव पवार को युवा मोर्चा, नरसिंहपुर के कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति मोर्चा, झाबुआ के कलीसिंसह भाबर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा रफत वारसी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया हैं।