5 लाख डोज पहुंचे मध्य प्रदेश, ग्वालियर में कल पहुंचेगा टीका और 16 से टीकाकरण शुरू किया जाएगा

भोपाल. मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन सबसे अहम है आज मुंबई से भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोविशील्ड वैक्सीन के 5 लाख 6 हजार डोज 4 शहरों के हवाई अड्डों पर उतरे। भोपाल एयरपोर्ट पर इंडिगो को विमान वैक्सीन डोज लेकर सुबह 11.15 पर पहुंचा जहां स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने रिसीव करने की कार्रवाई पूरी की।
एडिशनल डायरेक्टर और राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला, स्टेट कोल्ड चेन ऑफीसर डॉ. विपिन श्रीवास्तव, सहित संभागीय कार्यालय के अधिकारी मौजूर रहे। एयरपोर्ट से रेफ्रिजरेटेड वैन से वैक्सीन डोज को कमला पार्क स्थित रीजनल वैक्सीन स्टोर ले जाकर वॉकिंग कूलर में स्टोर किया गया। अब इसके बाद भोपाल संभाग के जिलों को तय मात्रा में डोज देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां से वैक्सीन वैन के जरिए जिलों के वैक्सीन स्टोर के आईएलआर में रखा जाएगा इसके बाद वैक्सीन कैरियर बॉक्स में आईपैक के साथ कोल्ड चेन प्वाइंट्स तक भेजा जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि इंदौर में शाम 4 बजे और जबलपुर में शाम 6 बजे वैक्सीन आएगा। वहीं ग्वालियर में वैक्सीन डोज बल आएंगे और 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *