सांसद एवं कलेक्टर ने महिलाओं के सम्मान में चलाई साइकिल

ग्वालियर जिले में “सम्मान” अभियान के तहत विविध गतिविधियाँ जारी हैं। इस कड़ी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट से स्टेशन तक साइकिल रैली निकली। सांसद विवेक शेजवलकर ने कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। साथ ही साइकिल चलाकर वे स्वयं भी रैली में शामिल हुए।
इनके अलावा पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व विधायकगण रमेश अग्रवाल, रामबरन सिंह गुर्जर व मदन कुशवाह तथा ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भी साइकिल चलाकर समाज को महिलाओं का सम्मान करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। साइकिल रैली में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएँ, स्वयंसेवी संगठन तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ज्ञात हो महिला अपराध उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा “सम्मान” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत महिलाओं के प्रति सम्मान व जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *