स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग को जोड़ कर एक विभाग बनाया जाएगा-शिवराजसिंह चौहान
भोपाल. आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है, लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सेवाएं मिल सकें इस लिए प्रदेश में अब स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को आपस में जोड़ कर एक ही विभाग बना दिया जाएगा। इस फैसले पर दोनों विभागों के मंत्रियों ने अपनी सहमति भी दे दी है इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयरियां शुरू कर दी है।
मंत्री एक ही रहेंगे, आयुक्त अलग-अलग नियुक्त किए जाएंगे
जानकारी के अनुसार विभागों के मर्ज होने के बाद मंत्री एक ही रहेंगे जबकि इन विभागों में आयुक्त अलग-अलग नियुक्त किए जाएंगे, फिलहाल चिकित्सा शिक्षा विभाग विश्वास सारंग और स्वास्थ्य विभाग प्रभराम चौधरी के पास है। बता दें कि शिवराज सरकार कई बार सामूहिक रूप से यह ऐलान कर चुकी है कि उसको फोकस लोगों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाना है इसके लिए कई निर्णय लिए जा रहे है।
शिक्षा स्वास्थ्य एक होने से ये लाभ होंगे
सभी स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में एक हो सकेगा।
भारत सरकार से मिलने वाली राशि का बेहतर उपयोग हो पाएगा, फिलहाल एक विभाग में राशि ज्यादा होने पर उपयोग ही नहीं हो पाती जबकि दूसरे विभाग में बजट ही नहीं रहता है।
जो जांचें जिला अस्पतालों में नहीं हो पाएंगी उन्हें मेडिकल कॉलेज से कराया जा सकेगा।
