पुलिस ने 70 करोड़ की 70 किलो एमडीएमए ड्रग की खेप पकड़ी
इंदौर. इंदौर पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 70 करोड़ रुपए की करीब 70 किलो एमडीएमए पकड़ी है इंदौर आईजी योगेश दीक्षित ने मंगलवार शाम कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ड्रग हैदाराबाद से सप्लाई होती थी और पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही दो गाडि़यां जब्त की है। आईजी योगेश दीक्षित के अनुसार इंदौर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर ड्रग पकड़ा गया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में एक फार्मा कंपनी का कर्मचारी
पुलिस के मुताबिक तस्कर इस ड्रग को साउथ अफ्रीका भेजने की तैयारी में थे। जब आरोपी ड्रग की इस खेप को हैंडलर्स को सप्लाई कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक फार्मा कंपनी का कर्मचारी है। पुलिस इनसे पूछताछ में कई और राजफाश की उम्मीद कर रही है।

