शिवराज कैबिनेट का विस्तार 3 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे होगा

भोपाल. शिवराज कैबिनेट का विस्तार सोमवार 3 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे राजभवन में होगा। माना जा रहा है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री पद की शपथ ले सकते है। मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना कुछ देर पहले ही मंत्रालय से राजभवन भेजी गई है। इसकी पुष्टि राजभवन ने कर दी है। मप्र के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक का शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 3.00 बजे राजभवन में होना संभावित है।
सुबह ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति दी
उपचुनाव के परिणाम 10 नवंबर को आए थे इसके बाद से शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चार दौर की बैठकें हुई। जानकारों ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *