नये वर्ष में नो टेंशन- सेवानिवृत्त होने के दि नही अधिकारियों कर्मचारियों को मिलेगी पेंशन सुविधा

भोपाल. नये वर्ष में मध्यप्रदेश के उन कर्मचारियों के लिये राहत भरी खबर है कि अब सरकार उन्हें रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन सुविधा के सभी फायदे देगी। इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी संभागायुक्त और कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिये हैं। जिसमें कहा गया है कि होने वाले कर्मचारियों की पेंशन संबंधी सभी दस्तावेजों को पूर्ण करे और सेवा निवृत्त होने पर सभी कर्मचारियों को पेंशन संबंधी भुगतान किया जाये। दरअसल, हर साल हजारों सरकारी कर्मचारी रिटायर होते हैं। लेकिन अधिकांश के पेंशन प्रकरणों का निराकरण सालों नहीं होता है। एरियर से लेकर नये वेतनमान की राशि के भुगतान के लिये बाबुओं से लेकर अधिकारी टालमटोल करते रहते हैं।
वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनोज गोविल ने पेंशन के प्रकरणों में संभागायुक्त, कलेक्टर से मॉनिटरिंग करने के लिये भी लिखा है। जिससे रिटायर होने वाले कर्मचारियों या उनके आश्रितों को पेंशन के मामले में परेशानी न हो और इसके साथ पेंशन के प्रकरणों के निपटारे के लिये वीडियों की लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग हो रही है। आपको बता दें कि फरवरी 2021 तक मध्यप्रदेश के 4 हजार से अधिक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकार की मंशा की इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्त वाले दि नही सभी तरह के भुगतान कर दिये जायें।
2577 कर्मचारी जांच फंसे
म्ंात्रालय के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में 277 कर्मचारी ऐसे है, जिनके प्रकरण ईओडब्ल्यू तथा लोकायुक्त में फंसे हैं। ऐसे कर्मचारियों के प्रकरणों की वर्तमान स्थिति पूरी जानकारी डायरेक्टर पेंशन ने बुलाई है। इन कर्मचारियों के प्रकरणों का निपटारा जल्द किया जायेगा।
कमलनाथ सरकार में आया था आर्थिक संकट
पिछले वर्ष 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले 1500 कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। 24 मार्च को देश में लॉकडाउन होने के बाद सरकारी कार्यालय बन्द होने की वजह से उनकी पेंशन तय नहीं हो पाई थी। इस वजह से सेवानिवृत्त के बाद के अन्य फायदने नहीं मिल पाये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *