आज फ्लोर टेस्ट नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मप्र सरकार को नोटिस जारी किया, कल 10.30 होगी सुनवाई

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट पर आज फ्लोर टेस्ट नहीं होगा। इस मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई हुई अब फ्लोर टेस्ट के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने मप्र विधानसभा अध्यक्ष, बागी विधायक ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में अनिवार्यता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर और सीएम को ईमेल और व्हाट्सअप से मैसेज देने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में आज बीजेपी नेता और शिवराज सिंह चौहान की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश देने की मांग की थी और उनकी याचिका को शीर्ष अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया था।

वहीं सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि राज्य विधानसभा के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और विधानसभा के प्रधान सचिव को इस न्यायालय के आदेश के 12 घंटे के भीतर विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश दिया जाए। अधिवक्ता सौरभ मिश्रा के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस के 22 विधायकों को इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार सदन का विश्वास खो चुकी है। इन 22 विधायकों में से 6 विधायकों के इस्तीफे अध्यक्ष पहले ही स्वीकार कर चुके है और मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में आ गई है। ऐसी स्थिति में कमलनाथ सरकार को एक दिन भी सत्ता में रहने का कोई कानूनी, नैतिक व संवैधानिक अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *