भाजपा के 106 विधायकों का हरियाणा भेजने का कार्यक्रम रद्द, सिहोर के ग्रेसेस रिजॉर्ट में ठहराया
भोपाल. राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को 17 मार्च को बहुमत साबित करने का आदेश दिया है इसके बाद भाजपा विधायकों को मानेसर भेजने का प्रोग्राम कैंसिल हो गया इसके बाद ये विधायक होटल आमेर ग्रीन से 3 बसों में बैठकर राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां राज्यपाल की कमलनाथ को चिट्ठी पर हुई चर्चा के बाद विधायकों को मानेसर भेजने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
विधायकों के परिवार के सदस्य वबच्चे भी मिलने पहुंचे
अब इन विधायकों को सिहोर के ग्रेसेस रिजॉर्ट में ठहराया गया है। इससे पहले दोपहर में कुछ विधायकों के परिवार के सदस्य और बच्चे भी उनसे मिलने पहुंचे। इन विधायकों को एक दिन पहले तक हरियाणा के मानेसर के होटल में रखा गया था। वहां से रविवार देर रात भोपाल पहुंचे थे। सोमवार को ये सभी विधायक 2 बसों में सवार हुए होटल आमेर ग्रीन से निकलकर विधानसभा पहुंचे।
