ग्वालियर में मिलावटी प्लाज्मा कांड के मास्टरमाइंड अजय की परतें खुली, 10-10 लाख की 2 एफडी, विक्की फैक्ट्री पर प्लॉट
ग्वालियर. मिलावटी प्लाज्मा और खून का अवैध व्यापार करने वाले मास्टरमाइंड अजय त्यागी की अवैध कमाई की परतें खुलने लग गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अजय त्यागी के नाम पर जेएएच के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दो 10-10 लाख के फिक्स डिपोजिट मिले है वहीं दूसरी तरफ विक्की फैक्ट्री पर अजय त्यागी के नाम पर प्लॉट मिला है। इसके अलावा इसके निजी बैंकों में खातों की जानकारी निकाली जा रही है।
कलेक्टर के पास पुलिस ने अजय पर रासुका का प्रस्ताव भेजा
एचडीएफसी बैंक में भी रकम या एफडी होने की आशंका है। वहीं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह के पास पुलिस से अजय पर रासुका का प्रस्ताव पहुंच गया है जिस पर शुक्रवार को कलेक्टर आदेश जारी करेंगे। अवैध ढंग से प्लाज्मा और खून का कारोबार करने वाले अजय त्यागी की कमाई की पड़ताल में पुलिस लगी हुई है। इसने 2 साल के भीतर इस कारोबार से 40 लाख रु. कमाये है। इसी बिंदु पर पुलिस की टीम पड़ताल में लगी हुई है। इन 2 सालों की कमाई आंकड़ों में और भी हो सकती है। ज्ञात रहे कि कारोबारी मनोज गुप्ता की अपोलो अस्पताल में अजय त्यागी द्वारा उपलब्ध कराए गए मिलावटी प्लाज्मा चढ़ाने से ही मौत हुई थी।

