बाजार से लाखों रूपये उठाकर गायब मोबाइल कंपनी का कलेक्शन एजेंट

ग्वालियर. एक मोबाइल कंपनी के कलेक्शन एजेंट पिछले 2 दिन से गायब है, मोबाइल कंपनी के मालिक ने जब ऑडिट कराया तो मालूम पड़ा कि वह उनके 1 लाख 20 हजार रूपये समेत बाजार से 9.58 लाख रूपये लेकर धोखा दे गया है। घटना सांई बाबा मंदिर के पास की है। घटना का पता चलते ही कंपनी का मालिक एजेंट के घर पहुंचा। लेकिन वह नहीं मिला। जब उसे मालिक के घर आने का पता लगा तो उसने पैसा नहीं लौटाने की बात कहकर फोन पर धमकाया है।
क्या है पूरा मामला
फूलबाग के नजदीक स्थित सांईबाबा मंदिर के पास श्यामजी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से ऑफिस है। इसके संचालक साहिल पुत्र दीनदयाल सिंघल हैं। यह वीवो मोबाइल के डिस्ट्रीब्यूटर है। पूरे शहर में यही वीवो कंपनी के मोबाइल की मांग को पूरी करते हैं। इनके यहां मार्केट के लिए कई एजेंट हैं। ए.2 महेश नगर गांधी रोड निवासी 41 वर्षीय भूपेन्द्रसिंह भदौरिया इसी फर्म में कलेक्शन एजेंट हैं। नवंबर 2020 में भूपेन्द्र ने 7 दिन का अवकाश बीमारी के चलते लिया था। साथ ही उपचार के लिए कंपनी के मालिक से 1ण्20 लाख रुपए भी उधार लिए थे।
भूपेन्द्र के अवकाश पर जाने के बाद जब कंपनी के मालिक साहिल ने ऑडिट कराया तो पता लगा कि बाजार से 6ण्28 लाख रुपए का कलेक्शनए भूपेन्द्र उठा चुका हैए लेकिन उसने अभी तक कंपनी के बैंक खाते में जमा नहीं कराया। इसके बाद जब कलेक्शन एजेंट अवकाश से लौटकर आया तो उससे इस तरह बाजार से पैसा उठाने के बारे में पूछा गया। उसने बताया कि बीमारी में खर्च होने के चलते वह जमा नहीं कर पाया हैए पर एक महीने में पूरा पैसा दे देगा। 2 दिन पहले वह फिर बिना बताए गायब हो गया है। जब उसके अचानक लापता होने का पता लगा तो साहिल ने बाजार में जांच करवाई है। यहां पता चला है कि भूपेन्द्र ने 2 लाख रुपए बीते 3 दिन में बाजार से और उठाए हैं। कुल 9ण्58 लाख रुपए लेकर वह गायब हो गया है। इसके बाद बुधवार की शाम को व्यापारी ने मामले में पड़ाव थाना में आवेदन दिया था। जिस पर गुरुवार की सुबह धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *