लोक शिक्षण संचालनालय ने तुरंत स्कूल खोलने जाने के निर्देश दिए, एप से होगी अटेंडेंस, लंच में भी छात्रों को क्लास में रहना होगा
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार के 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 18 दिसंबर से खोले जाने का निर्णय लेने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी सरकारी स्कूलों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है। इसमें कहा गया है कि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं नियमित रूप से तुरंत संचालित कराई जाएं। सबसे पहले शुक्रवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग होगी इसमें अभिभावक को बुलाया जाएगा। मीटिंग में नहीं आने वाले अभिभावत ऑनलाइन माध्यम से भी शिक्षक और प्राचार्य से बात कर सकेंगे और इसमें विद्यार्थी के परिजन से उनके रिवीजन टेस्ट की कॉपी प्राप्त अंकों एवं आगामी बोर्ड परीक्षा के संबंध में बातचीत की जाएगी। आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत ने इस संबंध मं प्रदेश के सभी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास और शासकीय हाई और हाई सेकंडरी स्कूल के सभी प्राचार्य को आदेश जारी किए है।
यह निर्देश दिए गए
कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं नियमित रूप से तुरंत संचालित कराएं।
कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए विद्यार्थियों का नामांकन एवं उपलब्ध अध्यापन कक्षा के आधार पर प्राचार्य द्वारा स्थानीय स्तर पर नियम ने लिया जा सकेगा।
18 दिसंबर को सभी विद्यालयों में पीटीएम आयोजित की जाएगी। इसमें क्लास के अनुसार अलग-अलग समय पर अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में जो भी अभिभावक ना आ सके उनके साथ ऑनलाइन चर्चा करेंगे। अभिभावकों के साथ विद्यार्थी के रिवीजन टेस्ट की कॉपी प्राप्त अंकों एवं आगामी बोर्ड परीक्षा की चर्चा की जाएगी।
जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों से पूर्व में सहमति प्राप्त हो चुकी है और उनसे पुनः सहमति की आवश्यकता नहीं होगी।
विद्यालय में सामूहिक रूप से एक जगह छात्रों को एकत्रित ना होने दें, विद्यालय में प्रार्थना, सामूहिक गतिविधियां, खेल इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे।
भोजन अवकाश के दौरान भी छात्र अपने कक्ष में ही रहेंगे।
एप पर अटेंडेंस होगी
मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश द्वारा जारी एसओपी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन होगा। अतः अकादमिक सत्र समाप्ति में कम समय शेष रहने से सघन मॉनिटरिंग की द्रष्टि से यह आदेश जारी किए जा रहे है।
एजुकेशन पोर्टल पर एम शिक्षा मित्र में हाजिरी ऐप में प्राचार्य द्वारा प्रतिदिन उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की जानकारी दर्ज करानी होगी।
एजुकेशन पोर्टल पर एम शिक्षा मित्र में शैक्षिक गतिविधियां प्रगति में एप में शिक्षक द्वारा प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी दर्ज करनी होगी।

