अंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में वैट में एक बार में 22 पैसे महंगा हो रहा पेट्रोल

भोपाल. राजधानी में पेट्रोल के दाम रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं, पिछले 20 दिनों में ही 11 बार पेट्रोल के दाम बढ़ाये गये। इससे पेट्रोल 2.51 रूपये महंगा हो चुका है। कंपनियां एक बार में 22 पैसे दाम बढ़ाती है। जानकारों के अनुसार कोरोना का वैक्सीनेशन शुरू होने केबाद दुनिया पेट्रोल-डीजल कीमांग तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में जिस कच्चे तेल से पेट्रोल डीजल बनाया जाता है, उसके दामों में बढ़ोतरी के पूरे आसार हैं। ऐसे में अगर तेल कंपनियां मौजूदा रफ्तार से पेट्रोल के दाम बढ़ाती रहीं तो पेट्रोल नये वर्ष 2021 के पहले माह जनवरी के दूसरे पखवाड़े में 100 रूपये के पार हो सकता है।
एक्सपर्टो के अनुसार मौजूदा रफ्तार से कंपनियां फरवरी से पूर्व कम से कम 40 बार दामों बढ़ोतरी कर सकती है। मौजूदा समय में पेट्रोल के दाम 91.46 रूपये चल रहे हैं। इतनी बढ़ोतरी के बाद दाम आसानी से 100 रूपये के पार हो सकते हैं। मप्र सरकार ने जून माह में कोरोना के नाम पर पेट्रोल-डीजल पर 1-1 रूपये की एडिश्नल ड्यूटी लगाई थी। इसके बाद पेट्रोल पर औसतन टैक्स 39 प्रतिशत के पार हो गया है।
मप्र सरकार को लॉकडाउन के कारण पूर्व 3 माह अप्रैल से जून के बीच जरूर नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन उसके बाद के प्रत्येक माह में पेट्रोल-डीजल से सरकार की कमाई हर औसतन 258 करोड़ रूपये बढ़ी है।

एक साल में पेट्रोल पर 9% और डीजल पर 7% बढ़ा टैक्स
पेट्रोल- 2020 :
 39% टैक्स 33% वैट+4.5 रुपए एडिशनल ड्यूटी (5%)+1% सेस
2019: 30% टैक्स 28% वैट+1.5 रुपए एडिशनल ड्यूटी (1%)+1% सेस

डीजल- 2020 : 27% टैक्स 23% वैट+3 रुपए एडिशनल ड्यूटी (3%)+1% सेस
2019: 20% टैक्स 18% वैट+ सेस 1% 1 रु. एडिशनल ड्यूटी।

3 माह लॉकडाउन के बाद भी 1900 करोड़ रु. ज्यादा मिलेंगे
मप्र सरकार 30 नवंबर तक 766 करोड़ रु. की कमाई ज्यादा कर चुकी है। 30 नवंबर तक कुल कमाई 6823.20 करोड़ रुपए हो चुकी है। 2019 में 30 नवंबर तक मप्र सरकार को कुल 6057 करोड़ रुपए ही मिले थे। वित्तीय वर्ष के शेष चार माह में उसे पिछले साल के मुकाबले कुल 1132 करोड़ रु. मिलने की उम्मीद है। अब तक हुई 766 करोड़ रुपए की कमाई इसमें जोड़ दी जाए तो पिछले साल से इस बार 1900 करोड़ रु. ज्यादा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *