Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के संबंध में बैठक आज

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के संबंध में एक बैठक का आयोजन 11 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से बाल भवन के मीटिंग हॉल में किया गया है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर निगम आयुक्त  संदीप माकिन सहित विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी दिशा-निर्देश में आयोजित इस बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी, सीईओ ग्वालियर विकास प्राधिकरण, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, उपायुक्त हाउसिंग बोर्ड, मुख्य अभियंता एमपीईबी, कार्यपालन यंत्री अमृत योजना, डीएफओ ग्वालियर के साथ ही नगर निवेशक नगर निगम को बैठक में आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *