LatestNewsराष्ट्रीय

एमएसपी व एपीएमसी सिस्टम जारी रहेगा- कृषिमंत्री नरेंद्रसिंह तोमर

नई दिल्ली. नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन चल रहा है और सरकार किसानों को बार-बार समझाने की कोशिश कर रही है लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए है। इस बीच सरकार ने लिखित में किसानों को प्रस्ताव भी भेज दिया है इसके बाद कृषिमंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने ट्वीट कर कृषि बिल को लेकर जरूरी बातें स्पष्ट की है।
किसान आंदोलन के बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नए कृषि कानूनों का सच देश के सामने रखा और कहा कि नए कृषि कानूनों का सच हर किसी को जरूर जानना चहिए ताकि कोई भ्रम की स्थिति न रहे। कृषि मंत्री ने ट्वीट का जानकारी दी है कि कृषि कानून एमएसपी सिस्टम व एपीएमसी मंडियों को प्रभावित नहीं करते है। किसान फसल उगाने से पहले ही उपज के दाम तय कर सकते है। खरीदारों को समय पर भुगतान करना होगा वरना कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
किसान की जमीन कोई नहीं छीन सकता
कृषि मंत्री ने दूसरा ट्वीट किया और कहा कि इन कानूनों के चलते किसान की जमीन किसी भी कारण से कोई नहीं छीन सकता है। खरीदार किसान की भूमि में कोई परिवर्तन नहीं कर सकते है। ठेकेदार पूर्ण भुगतान के बिना अनुबंध समाप्त नहीं कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *