LatestNewsराष्ट्रीय

कंपू के गुड़ी व आंतरी रोड पर हुए एक्सीडेंट, 2 की मौत

ग्वालियर. जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के जानकारों ने बताया है कि एक सड़क हादसा कम्पू थाना इलाके में गुड़ी रोड पर हुआ। यहां मोटर साइकिल एमपी 07 एमएस 1066 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से बाइक चलाते हुए 60 वर्षीय रतीराम प्रजापति को अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि रतीराम पैदल-पैदल सडक पर जा रहे थे इस हादसे में गंभीर चोटें लगने से रतीराम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
उधर दूसरी सड़क दुर्घटना घाटीगांव क्षेत्र में आंतरी रोड पर काली माता मंदिर के पास हुई। यहां मोटर साइकिल एमपी 07 एनएफ के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क पर जा रहे आगरा निवासी सुरेश जाटव को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में सुरेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *